N
डेस्क रिपोर्टर
कीव, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पिछले 41 दिनों से यूक्रेन और रूस का युद्ध जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर खौफनाक हमले किए जा रहा है। 41 दिनों की इस जंग से अब रूसी सैनिक बौखला रहे है। जिसकी वजह से वे आम नागरिकों को बुरी तरह से टॉर्चर करने लगे है। इसका गवाह बूचा नाम का एक शहर बन गया है, जहां की लाशों के अंबार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालात इस कदर हो गए है कि अब यूक्रेन की मांओं को अपने बच्चों के शरीर पर पूरा पता और नाम लिखना पढ़ रहा है। ये करने के पीछे की बजाए यह की अगर वो इस युद्ध में मारी जाएं, तो उनके बच्चे लावारिश नहीं हों पाए।
इस युद्ध के दौरान अब यूक्रेन से कुछ इस तरह की तस्वीरें सामने आ रही है, जो आपके दिल को दहला देंगी। यूक्रेन के ऐसे लोग, जो किसी वजह से देश छोड़ने में नाकाम हो गए थे, वो लोग हर दिन हर पल अपनी आंखों के सामने मौत को देख रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन के लोगों ने अपने बच्चों को बचाने और लावारिश होने के डर से कई तरह के उपाए करने शुरू कर दिए हैं।
यूक्रेन की एक पत्रकार अनास्तासिया लापटिना ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर एक ट्वीट में एक बच्ची की फोटो पूरी दुनिया के सामने रखी। इस तस्वीर में आप देख सकते है कि बच्ची के बॉडी पर पेन से उसके बारे में लिखा हुआ है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

