N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध जारी है। इसी बीच जैसेअमेरिका ने भी इस जंग में उतरने का मन बना लिया है। अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का उपयोग करता है, तो अमेरिका ने भी इस युद्ध हिस्सा लेने की अपनी योजना बना ली है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के हवाले से कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ जैविक, रासायनिक या फिर परमाणु हथियारों का उपयोग करता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी अपनी एक आकस्मिक योजना बनाई है।
इस प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम, जिसे ‘टाइगर टीम’ के नाम से कहा जाता है, वो इस प्रतिक्रिया पर विचार कर रही है। उनका मानना है कि, अगर रूस नाटो क्षेत्रों में काफिले पर किसी तरह का हमला करता है और यूक्रेन में इन हथियारों को इस्तेमाल करता है तो इसका अब अमेरिका जवाब देगा।
बतादें कि, 24 मार्च को नाटो के सभी सदस्य देशों के नेताओं की एक बैठक होने जा रही है। इस बैठक में इस विषय पर भी चर्चा हो सकती है।
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को बताया कि, रूस ने यूक्रेन पर युद्ध करके अपराधों को अंजाम दिया है। इसके साथ ही बाइडन प्रशासन अन्य के साथ मिलकर इन अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए काम करेगा। ब्लिंकन ने अपने एक बयान में बोला, “ फिलहाल आज मैं उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह घोषणा कर सकता हूं कि अमेरिका सरकार ने मूल्यांकन किया है कि रूसी बल के सदस्यों ने यूक्रेन में युद्ध कर एक अपराध किया हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

