N
डेस्क रिपोर्टर
कीव, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग का आज आठवां दिन है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार हर तरह कि कोशिश कर रही है। जिसके लिए भारत सरकार ने रूस के साथ एक अहम समझौता भी किया है। सरकार इसके लिए वायुसेना की भी मदद ले रही है।
रूस से हुए समझौते में रूस 6 घंटे तक युद्ध रोकने को तैयार है। खारकीव में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए रूस ने भारत को कुछ घंटो का समय दिया है। अब भारतीय लोगों को यहां से निकलकर यूक्रेन के आसपास के देश की बॉर्डर तक पहुंचाना होगा।
यूक्रेन के शहर खारकीव में अभी भी हजारों स्टूडेंट्स के फंसे होने की जमाकरी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीयों को वहां से जाने नहीं दिया जा रहा है। जिस के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (2 मार्च) रात को रूस के राष्ट्रफति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की थी। इस बीच पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने की बात कही। वहीं रूस के राष्ट्रपति ने पीएम से कहां था की रूस हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। बतादें यूक्रेनी सेना खारकीव में भारत के स्टूडेंट्स को मानव ढाल के रूप में यूज कर रहे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

