N
डेस्क रिपोर्टर
यूक्रेन और रूस के बीच के युद्ध को 16 दिन हो गए है। रूस के हमलों का यूक्रेन सेना डटकर सामना कर रही है। पुतिन की करीब पौने दो लाख की फौज भी इस युद्ध में लड़ते लड़ते बुरी तरह से थक गई है। उनके हमले की भी रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इससे बेहद चिंतित हो रहे हैं। जिसके बाद से उन्होंने अनिवार्य सेना भर्ती खोल दी है। इसके तहत यूक्रेन के लिए अब एक लाख नई भर्तियां की जाएगी। वहीं सेना में अनिवार्य भर्ती के लिए नियमों को और सख्त करा जाएगा।
रशियन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के साथ हो रही इस जंग के बीच अब रूस में 18 से लेकर 27 साल तक के लोगों को अनिवार्य रूप से सेना में शामिल होना पड़ेगा। उन्हें कम से कम दो साल की सेवा देनी पड़ेगी। वहीं जो लोग सेना में शामिल नहीं होंगे उन्हें दो साल से चार साल तक की सजा दी जाएगी।
इसमें रूसी सेना की ओर से योग्य युवाओं को एक पत्र भेजा जाएगा, जिसमे अगर वे दो हफ्ते के अंदर वह नहीं आते हैं, तो उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा। बतादें कि 1 अप्रैल तक एक लाख नई भर्तियां की जाएंगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

