N
डेस्क रिपोर्टर
कीव, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस ने जहां एक तरफ यूक्रेन में मिलिट्री ऑपरेशन का ऐलान किया। वहीं राजधानी कीव के साथ साथ अब तक के 11 शहरों में धमाके की खबर सामने आ चुकी है। रूस ने कई जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज से अटैक किया है। इस सब के बीच एक यूक्रेनी महिला ने हैरान कर देने वाला दावा किया है। यूक्रेन की एक महिला ने दावा करते हुए कहां कि रूसी सैनिक टिंडर (Tinder) पर उसे फ्लर्टी मैसेजेस सेंड कर रहे हैं।
द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलेक्जेंडर, आंद्रेई, ग्रेगरी और माइकल के साथ साथ दर्जनों रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल क्रिएट की है। ' Dasha Synelnikova' नाम की एक महिला ने कहा कि, पीछले कुछ दिनों से टिंडर ऐप पर कई रूसी सैनिक उन्हें मैसेजेस और रिक्वेस्ट सेंड कर रहे हैं।
33 उर्म की दशा साइनेलनिकोवा (Dasha Synelnikova) ने द सन को बताया कि, ‘मैं यूक्रेन के कीव की रहने वाली हूं। मुझे एक दोस्त ने बताया कि टिंडर पर बहुत सारे रूसी सैनिक आ गए है। जिसके बाद मैंने अपनी लोकेशन सेटिंग को 'Kharkiv' में बदल दिया। पर वहां भी मुझे रूसी सैनिकों के मैसेज आने शुरू हो गए।
महिला ने सोशल मीडिया ऐप टिंडर का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि रूसी सैनिक उसे फ्लर्ट करने के इरादे से मैसेज कर रहे हैं। कई सैनिकों ने अपने पदों की जानकारी देते हुए अपनी तस्वीरों के साथ महिलाओं को भेजी है।

पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

