
काठमांडू। बुधवार, 24 जुलाई 2024 को सुर्या एयरलाइंस की फ्लाइट SAU-FER, विमान 9N-AME, काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरते समय त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया। विमान में दो चालक दल के सदस्य और 17 टेकनिशियन सवार थे। यह सभी क्रू मेम्बर और टेकनिशियन रखरखाव जांच के लिए जा रहे थे। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान में जोरदार झटका लगा और पंख जमीन से टकरा गए, जिसके कारण विमान में आग लग गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन और घायल
दुर्घटना के तुरंत बाद, पुलिस और फायरफाइटर्स ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। विमान दुर्घटना के बाद उसमें आग लग गई थी, जिसे तुरंत बुझा दिया गया। पायलट मनीष नाशक्य को सिर में चोट लगी है। पायलट को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। को-पायलट स्कातुवाल और अन्य चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। नेपाल सेना इस बचाव अभियान की अगुवाई कर रही है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्लेन के क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई थी। हादसे के करीब आधे घंटे के अंदर प्लेन में लगी आग को बुझा लिया गया। दुर्घटना स्थल की तस्वीरों में धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है। पायलट मनीष शंख्या को जले विमान से रेस्क्यू किया गया है। पायलट काे काठमांडू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सिर की चोट का इलाज चल रहा है। नेपाल सेना इस बचाव अभियान की अगुवाई कर रही है।
टेकऑफ के तुरंत बाद झटका लगा, फिर क्रैश हुआ
दुर्घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने काठमांडू पोस्ट को बताया, 'विमान ने रनवे के दक्षिणी सिरे से टेकऑफ किया था। अचानक विमान में एक जोरदार झटका लगा और उसके पंख जमीन से टकरा गए। इसके बाद विमान में आग लग गई और वह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्धा एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच गिर गया।' इस विमान सुबह लगभग 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा प्रमुख अर्जुन चंद ठाकुरी ने यह जानकारी दी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

