
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskलंदन, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कुदरत के दिए तोहफे से लोग खुश नहीं होते तो नकली चीजों का सहारा लेने लगते है। कॉस्मेटिक सर्जरी के चलन में लोग अब हमेशा किसी ना किसी सेलिब्रिटी को देख उसके लुक को पाने की कोशिश करते हैं, जिसमें कभी सही तो कभी खतरनाक परिणाम भुगतने पड़ जाते हैं। टिक टॉक स्टार जेसी कार भी ऐसी ही लोगों में शुमार है जो अपनी आंखों को कुछ सेलिब्रिटीज की तरह 'फॉक्स आई' लुक देना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने बकायदा कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाई।
सर्जरी के बाद जेसी कार अपना लुक देखकर खुश हो गई, मगर कुछ दिन बाद रिजल्ट के तौर पर उन्हें जो मिला उसे देखकर उनके होश उड़ गए। उनकी आंखें लोमड़ी जैसी नहीं बनी मगर उनके सिर पर सींग उग आई। जेस कार डेनियल लॉयड समेत कई सेलेब्स की तरह 'फॉक्स आई सर्जरी' करवाना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने अपने पैसे खर्च किए, मगर जब उनकी सर्जरी हील होने लगी तो चेहरे पर आंखों के ऊपर सर्जरी के धागे पूरी तरह दिखने लगे और फूल कर सिंग की तरह उठे हुए लग रहे थे।
अपने साथ हुए इस महंगे हादसे की तस्वीर जेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसे देखकर यूजर्स ने भी उसे सिंग की तरह बताया। उसके बाद अब जेस उन्हें डॉक्टरों से उसकी गलती ठीक करवाने के लिए सर्जरी में डिस्काउंट की मांग कर रही है, क्योंकि उनकी यह हालत सर्जन की नाकामी की वजह से हुई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

