शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से उठ रहा है धुआं, कर सकता है ये 10 गुना बड़ा ब्लास्ट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से उठ रहा है धुआं, कर सकता है ये 10 गुना बड़ा ब्लास्ट

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से उठ रहा है धुआं, कर सकता है ये 10 गुना बड़ा ब्लास्ट

N
डेस्क रिपोर्टर
कीव, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस का  यूक्रेन पर हमला जारी है।  9 दिन से जारी इस जंग में अब तक यूक्रेन के लगभग 10 शहर पूरी तरह से तबाह हो गए है। वहीं 1 करोड़ के आस पास लोग देश छोड़ कर जा चूक हैं।  इस बीच खबर आई है कि रूस ने यूक्रेन में Zaporizhzhia Oblast प्रांत के एनरहोदर शहर में  बड़ा हमला कर दिया है। यूक्रेनी अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि, अटैक के बाद से ही यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र से धुएं के गुबार निकलते  दिखाई दे रहे हैं। वहीं आग लगने के बाद यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूसी सैनिकों से यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले को खत्म करने का आह्वान किया। 

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने यूक्रेन के सरकारी अधिकारी के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र (Zaporizhzhia Nuclear Plant) से धुआं निकलते दिखाई दे रहा है। जेपोरीजिया से एनरहोदर की दूरी बस 122 किमी है। 

बतादें कि, यूक्रेन में कुल 6 रिएक्टर Zaporizhzhia परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हैं, जो पूरे यूरोप का सबसे बड़ा और पृथ्वी पर 9वां सबसे बड़ा रिएक्टर कहां जाता हैं।   मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस वर्तमान में इस पर आरपीजी और मोर्टार से हमला कर रहा है। बता दें कि ऊर्जा केंद्र के कुछ भाग में फिलहाल आग लगी है। रूसियों ने इसके दमकलकर्मियों पर भी फायरिंग की है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें