न्यूयॉर्क, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक बुरी खबर सामने आई है। ब्रोन्क्स के एक रिहायशी अपार्टमेंट में रविवार यानी 9 जनवरी को अचानक से भीषण आग लग गई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 19 लोगों की जान चली है। इनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंच कर इस भीषण आग पर जैसे तैसे काबू पाया। फिलहाल अभी ये नही मालूम की आग किस वजह से लगी थी, इसकी जांच अभी की जा रही है। बतादें कि, इस घटना को न्यूयॉर्क कि अब तक कि सबसे बडी घटना मानी जा रही है।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में कोरोना बड़ा ब्लास्ट, पिछले 24 घंटों में आए 2040 संक्रमित
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार घटनास्थल पर पहुंचे मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि, न्यूयॉर्क सिटी के लिए यह बहुत ही भयानक हादसा है। यह घटना हम कभी नही भूलेंगे। इस घटना में काफी लोगों ने अपनी जान गवा दी। वहीं 32 लोग अभी भी गंभीर हालत में हैं।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में पारा गिरने से बढ़ी ठंड, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट हुआ जारी
बतादें कि, ब्रोंक्स जू के पश्चिम में स्थित एक 19 मंजिला इमारत में यह आग की घटना हुई। बिल्डिंग में आग दिन में 11 बजे के आसपास दूसरी और तीसरी मंजिल से फैलनी शुरू हो गई थी। मेयर ने बताया कि, इस घटना को न्यूयॉर्क के सबसे बुरे हादसों में गिना जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बोला कि, अब तक देश की यह सबसे बुरी घटनाओं में से एक है। इस भयानक आग काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कम से कम 200 गाड़ियां गई थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

