
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskकोलंबो, न्यूज़ वर्ल्ड डाक। भारत का दक्षिणी पड़ोसी देश श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से अब तक का सबसे गंभीर आर्थिक संकट झेल रहा है। महंगाई दर 17% के पार पहुंच चुकी है। लोग पेट्रोल, रसोई गैस, केरोसिन खरीदने के लिए घंटो लाइन में लगने को मजबूर है और दम तोड़ रहे हैं। भारत पर भी इसका दबाव बढ़ रहा है।
सरकार की भ्रष्ट नीतियों को जिम्मेदार मान रहे लोग
श्रीलंका की बदहाली के लिए वहां के लोग सरकार की भ्रष्ट नीतियों को जिम्मेदार मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि 2 साल के भीतर हालात बिगड़े हैं। श्रीलंका के मौजूदा आर्थिक हालात ने उनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। उनकी दवाएं आसानी से नहीं मिल रही है, वहीं जनता को चाय भी नसीब नहीं हो रही।
पर्यटन और विदेशी पैसे पर निर्भर है अर्थव्यवस्था
दरअसल श्रीलंका एक आईलैंड नेशन है, जिसकी अर्थव्यवस्था पर्यटन और विदेश में काम कर रहे लोगों के पैसे भेजने पर निर्भर रहती है। कोविड-19 महामारी ने इन दोनों ही क्षेत्रों को बुरी तरह प्रभावित किया। लिहाजा श्रीलंका की अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई।
7 अरब से अधिक विदेशी ऋण बकाया
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के खराब हालात की शुरुआत 2019 में हुए आतंकी हमले के साथ ही हो गई थी और अब ये अधिक बदतर हो चुकी है। देश की आमदनी के अहम जरिए में से एक पर्यटन व्यवस्था है, जिस पर आतंकी हमला व कोरोना ने अपना असर दिखाया। इसके अलावा इनऑर्गेनिक खेती, टैक्स कटौती के साथ काफी अधिक विदेशी कर्ज होने से ये दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है।
उधर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त से उस अस्पताल की मदद करने को कहा जिसने दवाओं की कमी के कारण सर्जरी रोक दी थी। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने वहां बड़े पैमाने पर आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के पत्रकार के ट्वीट को पढ़कर खुद को परेशान महसूस किया। पत्रकार अयूबोवन ने #EconomicCrissisLK के साथ ट्वीट किया, पेराडेनिया अस्पताल में निर्धारित सर्जरी दबाव की कमी के कारण निलंबित कर दी गई है। केवल आपातकालीन सर्जरी ही हो रही है। जयशंकर ने लिखा इस खबर को देखकर परेशान हूं। मैं उच्चायुक्त बागले से संपर्क करने और चर्चा करने के लिए कह रहा हूं कि भारत कैसे मदद कर सकता है। श्रीलंका के तीन दिवसीय दौरे पर गए जयशंकर ने भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले को पैराडेनिया अस्पताल में मदद करने का निर्देश दिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

