कोलंबो, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। श्रीलंका अभी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जिसके कारण यहां के लोगों का गुस्सा दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। यहां कि जनता आए दिन सरकार के खिलाफ मार्च निकाले जा रही है। वहीं विरोधी प्रदर्शनकारियों ने बीते रोज भी संसद को घेरने की कोशिश की थी। जिसके बाद से पुलिन ने इन प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले फेके।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार यानी 5 मई को प्रदर्शनकारियों ने अपने प्रर्दशन को आगे बढ़ाते हुए संसद के पास मौजूद पोल्डुवा जंक्शन पर बैरिकेडिंग को हटाने की कोशिश की थी। जिसके बाद इन सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया।
श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण पेट्रोल और डीजल की भी किल्लत देखने को मिल रही है। इसी के चलते सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने एक नोटिफिकेशन जारी किया उसमे बोला गया कि, पेट्रोल भरवाने की अब लिमिट तय कर दी गई है। अब यहां पर तिपहिया वाहन में 3000 रुपये, मोटरसाइकिल में 2,000 रुपए, कार, वैन और जीप में 8000 रुपए तक का ही पेट्रोल भरवा सकते हैं। वहीं बसों, लॉरियों और कमर्शियल वाहनों को इसमें छूट दी गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

