सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
चीन में आया इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला केस, 4 साल का लड़का हुआ पॉजीटिव
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चीन में आया इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला केस,  4 साल का लड़का हुआ पॉजीटिव

चीन में आया इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला केस, 4 साल का लड़का हुआ पॉजीटिव

N
डेस्क रिपोर्टर

बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर के कई देशों में कोरोना के मामले फिर बढ़ते जा रहे है। इसी बीच चीन में बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन से एक इंसान के संक्रमित होने का पहला केस सामने आया है। मंगलवार को चीन के स्वास्थ्य प्रशासन ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि, हेनान प्रांत के एक 4 साल के लड़के में बुखार और अन्य लक्षणों के सामने आने पर इस नए वेरिएंट की पुष्टि की गई। बताया जा रहा है कि इस संक्रमण का अन्य लोगों में फैलने का खतरा कम है।



बतादें कि, हेनान प्रांत के इस लड़के को 5 अप्रैल को बुखार आया इसके साथ ही बाकी के अन्य लक्षणों का पता चला। पर परिवार में इस चीज को लेकर कोई भी संक्रमित नहीं हुआ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एक बयान में बताया कि, ये लड़का पालतू मुर्गियों और कौवे के संपर्क में आया, एनएचसी ने बताया कि, H3N8 कुत्तों, घोड़ों और पक्षियों में पहले ही ये वेरिएंट पाया गया है। पर H3N8 किसी इंसान को होने का पहला मामला है। 


वहीं चीन में बर्ड फ्लू के कई सारे वैरिएंट्स और इसके सब-वैरिएंट्स मौजूद हैं। इनमें से कुछ ऐसे वेरिएंट है जिसने जानवरों के साथ-साथ इंसानों को भी अपनी चपेट में लिया है।  


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें