
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskलंदन, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी के शुरुआती के बाद से ब्रिटेन में अब तक के सबसे अधिक संक्रमित बुधवार को मिले है। एक वरिष्ठ ब्रिटिश स्वास्थ्य प्रमुख ने बताया कि अगले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में चौंकाने वाली वृद्धि हो सकती है।
ब्रिटेन में पुछले 24 घंटों में कोरोना के 78610 संक्रमित मिले है। यह इस साल जनवरी में सबसे अधिक मामलों से भी 10 हजार ज्यादा है। यूनाइटेड किंगडम में अब 11 मिलियन से अधिक लोगों कोरोना से संक्रमित हो चुके है, जिसकी कुल आबादी लगभग 67 मिलियन है।
पूरे ब्रिटेन में तेजी से फैलाने वाले कोरोना के नए Omicron वैरिएंट को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संक्रमण की "ज्वारीय लहर" की चेतावनी दी है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के मुख्य कार्यकारी जेनी हैरिस ने पहले ओमिक्रॉन वैरिएंट को महामारी की शुरुआत के बाद से "शायद सबसे महत्वपूर्ण खतरा" बताया था।
बतादें, ब्रिटेन में Omicorn के 10,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कम से कम 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं एक व्यक्ति की इससे मौत भी हुई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

