सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
चाइनीस खाना खाने से छात्र का शरीर हुआ बैंगनी, काटने पड़े दोनों पैर और उंगलियां
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चाइनीस खाना खाने से छात्र का शरीर बैंगनी हुआ काटने पड़े दोनों पैर और उंगलियां

चाइनीस खाना खाने से छात्र का शरीर बैंगनी हुआ काटने पड़े दोनों पैर और उंगलियां

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

चाइनीस फूड की वजह से एक छात्र के दोनों पैर और उंगलियां काटनी पड़ गई। एक रेस्टोरेंट का बचा हुआ चाइनीस खाना खाने के कुछ ही देर बाद 19 साल के एक छात्र के शरीर में सेप्सिस हो गया। 


न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार जेसी नाम के छात्र ने रेस्टोरेंट्स से चावल चिकन और लो मीन लेने के बाद उससे अगले दिन खाया। छात्र की हालत बिगड़ने के बाद उसे बोस्टन के मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल की बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। उसके शरीर का रंग बदलने लगा और यह उसके पूरे शरीर में फैलने लगा। 

खाना खाने के बाद छात्र को ठंड लगना, सांस लेने में तकलीफ, सिर दर्द, धुंधली दृष्टि और सीने में दर्द होने लगा। उसकी त्वचा बैंगनी होने लगी थी। जांच के बाद पता चला कि मरीज नीसेरिया मेनिंगिटीडिस नामक जीवाणु संक्रमण से पीड़ित था। संक्रमण से सेप्सिस भी हुआ था और उससे गैंग्रीन भी हो गया था। 

बातदें कि डॉक्टर को 19 वर्षीय छात्र की जान बचाने के लिए उसकी सभी उंगलियां और दोनों पैर काटने पड़े। जांच में पता चला कि बैक्टीरियल इनफेक्शन के चलते जेसी की किडनी फेल हो गई थी, इसके अलावा उसका खून भी जमने लगा था। सेप्सिस इंफेक्शन उसके शरीर में फैल गया था। इलाज के दौरान छात्र करीब 26 दिन तक बेहोश रहा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें