
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskबोगोटा। एक इंसान के लिए घर महत्वपूर्ण चीज है। लोग अपने घर को सबसे अलग और अनोखा बनाना चाहते हैं। एक ऐसा ही घर इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घर की बनावट ही इसे बाकी घरों से अलग बनाती है। खास बात है कि इस घर का संबंध पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी से है। जिस तरह से कोरोना ने दुनिया की सारी चीजों को अस्त-व्यस्त कर दिया है उसी तरह यह घर भी पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त है।

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के पास गुआटाविटा में एक अनोखा घर बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले फिट्ज स्कॉल ने इस अनोखे घर को डिजाइन किया है। इस घर को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इस घर की अनोखी बात यह है कि इसमें सभी चीजें उल्टी बनाई गई है, जो बेहद अजीब दिखती है। इस घर की छत पर पर्यटक चलते हैं और इनकी तस्वीर को देखकर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। इस अनोखे घर में फर्श पर चलने पर लगता है कि इंसान छत पर लटक कर चल रहा है। इस घर में घुसने के बाद लगता है कि इंसान उल्टी दुनिया में चल रहा है। घर में रखे फर्नीचर को देखने पर लगता है कि उनको छत पर लटका कर रखा गया है।

फिट्ज पेशे से एक होम डिजाइनर है। उन्हें इस तरह का घर बनाने का विचार साल 2015 में आया था। जब वह अपने पोते के साथ ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे तब, उन्होंने सोचा कि एक ऐसा घर बनाया जाए जो दूसरे घरों से काफी अलग और अनोखा हो। जब उन्होंने उल्टा घर बनाने की बात परिवार को बताई तो सब ने उनकी हंसी उड़ाई और किसी ने भी उन पर विश्वास नहीं किया। उनके परिवार के लोग उन्हें पागल समझ रहे थे। फिट्ज बताते हैं कि कोरोना का असर मेरे घर बनाने के काम पर भी पड़ा है। उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। काफी लंबे समय से बाजार बंद रहने के कारण घर बनाने के लिए जरूरत के सामान मिलने में दिक्कत हो रही थी। यही कारण है कि इस घर को बनाने में इतना लंबा समय लग गया। हालांकि अब यह घर जनवरी 2022 में बनकर तैयार हो चुका है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

