
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskहार्कशायर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।पेंटिंग बनाना कोई आसान काम नहीं होता। एक महिला ऐसी अजीबोगरीब पेंटिंग बनाती है कि लोग उसे देखकर डर ही जाते हैं। ब्रिटेन की रहने वाली इस पेंटर का नाम लेना लिंडसे है।
23 वर्षीय लेना वैसे तो एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में काम करती थी, लेकिन उन्हें पेंटिंग का बहुत शौक था और आज उनका यही शौक मोटी कमाई का जरिया बन गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एलिना भयानक और अजीबोगरीब पेंटिंग बना और उसे बेचकर हर महीने करीब 10 लाख रुपए कम आती है।
इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी पेंटिंग बनाने की तकनीक को देखकर उनके पड़ोसी डर जाते हैं। दरअसल ऐलेना डरावनी पेंटिंग तो बनाती है साथ ही उसे बनाने के लिए वह ऐसे ऐसे डरावने फेस मास्क का इस्तेमाल करती है जिन्हें देखकर ही लोग कांप जाते हैं। कभी वह उल्टी कर रहे शख्स की तरह फेस मास्क लगा लेती है, तो कभी लंबे हाथ जैसे अजीबो गरीब चीज को फेस पर लगाकर पेंटिंग करती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

