रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
भारत को धमकी देते हुए इमरान खान बोले - भारत की मिसाइल का उसी वक्त हम भी दे सकते थे जवाब
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत को धमकी देते हुए इमरान खान बोले - भारत की मिसाइल का उसी वक्त हम भी दे सकते थे जवाब

भारत को धमकी देते हुए इमरान खान बोले - भारत की मिसाइल का उसी वक्त हम भी दे सकते थे जवाब

N
डेस्क रिपोर्टर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 9 मार्च को भारत की तरफ से गलती से चली मिसाइल का मामला उठाते हुए एक तरह से धमकी दी है। रविवार को एक भाषण में इमरान खान ने कहा, आप सब जानते हैं कि 9 मार्च को क्या हुआ। भारत की तरफ से हमारे देश पर एक मिसाइल दागी गई। हम चाहते तो उसी वक्त इसका जवाब दे सकते थे, लेकिन हमने होश से काम लिया। 


9 मार्च को भारतीय सेना की एक अनआर्म्ड मिसाइल (बिना हथियार वाला प्रोजेक्टाइल) गलती से फायर हो गई थी। करीब 261 किलोमीटर दूर ये मिसाइल पाकिस्तान के मियां चुन्नी इलाके में गिरी, क्योंकि इसमें हथियार नहीं थे लिहाजा कोई नुकसान नहीं हुआ। भारत ने अपनी गलती मानते हुए हाई लेवल कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के ऑर्डर जारी कर दिए थे। 

इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष अविश्वसनीय प्रस्ताव पेश कर चुका है। माना जा रहा है कि उनकी सरकार अब बचना बेहद मुश्किल है। लिहाजा इमरान इलेक्शन मूड में है। पाकिस्तानी सेना मिसाइल मामले में बयानबाजी से परहेज कर रही है, लेकिन इमरान और उनके मंत्री मामले को तूल दे रहे हैं। पाकिस्तान के पत्रकार अंसार अब्बासी ने शनिवार को कहा था कि खान इस मामले का सियासी फायदा उठाना चाहते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें