रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
न्यूजीलैंड में पूरी तरह से तम्बाकू और धूम्रपान पर लगेगा बैन, क्या ब्लैक मार्केटिंग से होगा खतरा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
न्यूजीलैंड में पूरी तरह से तम्बाकू और धूम्रपान पर लगेगा बैन, क्या ब्लैक मार्केटिंग से होगा खतरा

न्यूजीलैंड में पूरी तरह से तम्बाकू और धूम्रपान पर लगेगा बैन, क्या ब्लैक मार्केटिंग से होगा खतरा

N
डेस्क रिपोर्टर
ऑकलैंड, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। न्यूजीलैंड बहुत जल्द  दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा, जहां तम्बाकू और धूम्रपान के यूज करने पर पूरी तरह पाबंदी लग जाएगी। हेल्थ मिनिस्टर डॉक्टर आयशा वेराल के अनुसार, सरकार टोबैगो और स्मोकिंग को जल्द ही पूरी तरह से  बैन कर देगी। फिलहाल इस बारे में नया कानून बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। अगले साल यानी 2022 के आखिरी में इस कानून को लाया जा सकता है। सरकार पहले इसे संसद में पास कराएगी उसके बाद इसे लागू करेगी।

 
 
 
क्या होगा नए कानून में
BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 के अंत में इस कानून को संसद के सामने पेश किया जाएगा। इस कानून के तहत जीन लोगों का जन्म 2008 के बाद हुआ है, वो किसी भी तरह के स्मोकिंग प्रोडक्ट्स को नहीं खरीद पाएंगे। हेल्थ मिनिस्टर डॉक्टर आयशा वेराल के कहां, हम यही चाहते हैं कि हमारी यंग जेनरेशन कभी भी स्मोकिंग के चक्कर में न पढ़े।

आयशा वेराल ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा- यह मामला सीधा सेहत से जुड़ा हुआ है, इसके वजह से हम इस पर गंभीरता से सोच रहे है। उम्मीद करते है कि,  इस विषय पर हमें समाज का भी सहयोग मिलेगा।

क्या ब्लैक मार्केटिंग है खतरा
कुछ लोगों को लग रहा है कि, देश में सरकार के इस कदम से सिगरेट और तम्बाकू की ब्लैक मार्केटिंग होने का खतरा बढ़ जाएगा। पर सरकार को कही न कही इस बात का भी अहसास है, जिसके बाद सरकार का कहना है कि, बॉर्डर पोस्ट्स पर हमारी निगरानी बढ़ाई जाएगी। वहीं मार्केट से जुड़े एक एक्सपर्ट ने बताया कि, ये सिर्फ एक थ्योरी है और सरकार के इस कदम में कोइ  दम नहीं है। इससे अपराध को और बढ़ावा मिल सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें