
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर वह न होते तो भारत-पाकिस्तान के बीच 7 जेट गिरने वाली जंग परमाणु युद्ध में बदल जाती। उन्होंने खुद को “तानाशाह नहीं, बल्कि समझदार शख्स” बताया और दावा किया कि टैरिफ की ताकत से उन्होंने कई युद्ध रोके हैं।
भारत-पाक जंग को अगले स्तर पर जाने से रोका
ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालात इतने बिगड़ गए थे कि “जंग अगले स्तर पर पहुंच चुकी थी और कुछ ही घंटे बचे थे।” उन्होंने दावा किया कि उस समय उनकी कूटनीति और दबाव ने दोनों देशों को युद्ध से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
रूस-यूक्रेन पर भी बोले ट्रंप
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने कहा कि इसे रोकना उन्हें पहले आसान लगा था, लेकिन अब हालात बेहद जटिल हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब सीधे यूक्रेन पर खर्च नहीं कर रहा, बल्कि NATO को मिसाइलें देकर अप्रत्यक्ष तरीके से मदद कर रहा है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि “अब हम यूक्रेन पर पैसा नहीं खो रहे, बल्कि कमा रहे हैं।”
परमाणु निरस्त्रीकरण और पुतिन से बातचीत
ट्रंप ने दावा किया कि वह परमाणु निरस्त्रीकरण चाहते हैं और इसके लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी चर्चा कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि “यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी” पर अभी कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है।
ईरान पर हमले को लेकर बड़ा खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर की गई कार्रवाई पर कहा कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर सफल बमबारी अभियान चलाया था। इसमें 52 टैंकर, F-22 और B-2 बमवर्षक विमान शामिल थे।
चीन को चेतावनी
ट्रंप ने चीन को लेकर भी सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि “चीन के पास अपने कार्ड्स हैं और हमारे पास भी अद्भुत कार्ड्स हैं। लेकिन अगर मैंने उनका इस्तेमाल कर लिया तो चीन बर्बाद हो जाएगा।”
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

