शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
ट्रंप की हो सकती है हत्या, ईरानी अधिकारी ने कहा- वह घर में भी सुरक्षित नहीं, एक ड्रोन आएगा और…
10 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ट्रंप की हो सकती है हत्या, ईरानी अधिकारी ने कहा- वह घर में भी सुरक्षित नहीं, एक ड्रोन आएगा और…

ट्रंप की हो सकती है हत्या, ईरानी अधिकारी ने कहा- वह घर में भी सुरक्षित नहीं, एक ड्रोन आएगा और…

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

"ट्रंप अब धूप में भी चैन से नहीं लेट सकते!" क्यिंकि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार जवाद लारीजानी ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधी हत्या की धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा कि फ्लोरिडा के मार ए लागो में जब ट्रंप पेट के बल धूप सेंक रहे होंगे, तब एक छोटा ड्रोन उन पर हमला कर सकता है। यह धमकी सिर्फ जुबानी नहीं है, इसके साथ एक खतरनाक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया है, जिसका उद्देश्य 10 करोड़ डॉलर जुटाकर ट्रंप की हत्या कराना है।


क्या कहा ईरान के वरिष्ठ सलाहकार ने?

जवाद लारीजानी ने कहा, "ट्रंप ने ऐसा अपराध किया है कि अब वो खुले में रहने के लायक नहीं हैं। वो अपने घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं। जब वो पेट के बल लेटकर धूप ले रहे होंगे, उस वक्त एक छोटा ड्रोन उन पर गिर सकता है।"


ट्रंप की हत्या के लिए जुटाए जा रहे 10 करोड़ डॉलर!

ईरान में 'ब्लड पैक्ट' (Ahde Khoon) नाम से एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य ट्रंप की हत्या के लिए इनाम इकट्ठा करना है।

➡️ अब तक 2 करोड़ डॉलर से अधिक राशि जुटाई जा चुकी है।

➡️ प्लेटफॉर्म का दावा है कि ट्रंप और अयातुल्ला खामेनेई के दुश्मनों को "न्याय" के कटघरे में लाया जाएगा।

➡️ यह प्लेटफॉर्म 2020 में जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के जवाब में प्रतिशोध का हिस्सा है।


सुलेमानी की हत्या और अमेरिका का हमला

2020 में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के कद्दावर सैन्य कमांडर और IRGC प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी को ड्रोन हमले में मार गिराने का आदेश दिया था। अब ईरान-इज़रायल तनाव के बीच अमेरिका ने खुलकर इजरायल का समर्थन किया और फोर्डो, नतांज, और इस्फहान स्थित तीन न्यूक्लियर साइट्स पर B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर और पनडुब्बियों से MOP (Massive Ordnance Penetrator) बम गिराए। इस हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुंचा है।


विशेषज्ञों का कहना है:

➡️ अमेरिका और ईरान के बीच संबंध अत्यधिक तनावपूर्ण हो गए हैं।

➡️ ईरान की धमकी को सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि सुनियोजित डिजिटल अभियान माना जा रहा है।

➡️ यह ग्लोबल सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी है, खासकर अमेरिका में ट्रंप समर्थकों के बीच।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें