शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
ट्रंप की रूस को सख्त चेतावनी: ‘यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल भेजूंगा, रूस सामना नहीं कर पाएगा!’
13 अक्टू, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ट्रंप की रूस को सख्त चेतावनी: ‘यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल भेजूंगा, रूस सामना नहीं कर पाएगा!’

ट्रंप की रूस को सख्त चेतावनी: ‘यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल भेजूंगा, रूस सामना नहीं कर पाएगा!’

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को एक बार फिर जमकर चेतावनी दी है। इजराइल के लिए उड़ान भरते समय पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर रूस जल्द युद्ध समाप्त नहीं करता, तो वह यूक्रेन को सबसे खतरनाक और लंबी दूरी वाली ‘टॉमहॉक’ मिसाइल भेज सकते हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया, “टॉमहॉक एक अविश्वसनीय हथियार है, जो काफी आक्रामक है। और सच कहूं तो रूस इसका सामना नहीं करना चाहेगा।”


जेलेंस्की से बातचीत के बाद आया बयान

ट्रंप का यह बयान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत के बाद आया। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने टॉमहॉक भेजने की संभावना पर चर्चा की थी।


रूस की चिंता और प्रतिक्रिया

रूस ने अमेरिका द्वारा यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें दिए जाने की संभावना पर चिंता जताई है। पुतिन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इससे मॉस्को और वाशिंगटन के रिश्ते गंभीर रूप से प्रभावित होंगे।


यूक्रेन की बिजली और पावर ग्रिड पर रूसी हमले

रूस के हमलों ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है। कई पावर ग्रिड ध्वस्त हो गए हैं, जिससे बड़े शहरों में बिजली गुल हो गई है। इस पर ट्रंप ने अपनी बौखलाहट जाहिर की है और संभावित प्रतिक्रिया के रूप में टॉमहॉक का जिक्र किया।


जेलेंस्की का बयान:

फॉक्स न्यूज चैनल के ‘द संडे ब्रीफिंग’ में जेलेंस्की ने कहा, “हम इस पर काम कर रहे हैं। मैं ट्रंप के हां कहने का इंतजार कर रहा हूं। बेशक हम ऐसे फैसलों पर भरोसा करते हैं, लेकिन देखेंगे।” उन्होंने आगे बताया कि अमेरिकी अधिकारियों के साथ वे टॉमहॉक और एटीएसीएमएस सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों सहित लंबी दूरी के सटीक हथियारों के संभावित प्रावधान पर चर्चा कर रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें