
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मंगलवार की रात (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह) एक मीडिया ब्रीफिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत पर टैरिफ (Tariff On India), अपनी मौत की अफवाहों, चीन की विक्ट्री डे परेड और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। ट्रंप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping), रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन (Kim Jong Un) अमेरिका के खिलाफ मिलकर साजिश कर रहे हैं।
पुतिन ने मुझे निराश किया
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए साफ कहा, “पुतिन ने मुझे निराश किया है।”
उन्होंने बताया कि उन्होंने पुतिन से कई बार इस युद्ध को खत्म करने पर चर्चा की थी और आमने-सामने मीटिंग भी की थी, लेकिन इतनी कोशिशों के बावजूद युद्ध का अंत नहीं हो पाया।
लोगों के जिंदा रहने के लिए करूंगा कोशिश
रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “इस युद्ध में कई लोग मारे जा रहे हैं, जो सही नहीं है। लोग जिंदा और सुरक्षित रहे, इसके लिए इस युद्ध को रोकने के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा।”
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का इशारा रूस पर दबाव बढ़ाने और नए प्रतिबंध लगाने की तरफ था।
रूस-चीन की दोस्ती से फर्क नहीं पड़ता
चीन की विक्ट्री डे परेड में पुतिन और जिनपिंग की नजदीकियों पर ट्रंप ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा, “रूस-चीन की दोस्ती से मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है।”
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

