नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डिस्क। जब से टेस्ला के सीईओ एलन मस्कने ने ट्विटर को खरीदा है तब से कंपनी में घमासान मची हुई है। अब खबर सामने आई है कि ट्विटर के दो शीर्ष अधिकारियों ने कंपनी को छोड़ दिया है। इसके साथ ही कई अधिकारी-कर्मचारियों की भी छुट्टी हो सकती है। बतादें कि जिन अधिकारियों की छुट्टी हुई है वो ट्विटर के रेवेन्यू और प्रोडक्ट हेड ब्रूस फाल्क और महाप्रबंधक केवोन बेकपोर है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने इन दोनों अधिकारियों को कंपनी छोड़ने को कहा है। खबरों कि माने तो स्टाफ कटौती की तलवार के नीचे खुद सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल है। एलन मस्क सीईओ पराग अग्रवाल के काम से ज्यादा खुश नहीं है। ऐसे में पराग अग्रवाल भी ट्विटर को छोड़ कर जा सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

