
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskएक क्राउड-फंडिंग कैंपेन की मदद से जुटाए 25 हजार पाउंड यानी ढाई करोड़ रुपए के फंड से 2 लोगों ने साल 2019 में 1.2 एकड़ में फैले एक आईलैंड को खरीदा। इस आईलैंड को एक अलग देश बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे 'प्रिंसिपालिटी आफ आईलैंडिया' नाम दिया है। हैरानी वाली बात यह है कि इस देश की अपनी सरकार है, अपना राष्ट्रीय झंडा और राष्ट्रीय गान भी है।
.jpeg)
आइलैंड का नाम है 'कॉफी काय'
दो लोगों ने मिलकर एक आइलैंड खरीद कर अलग देश बना लिया ।है यह कारनामा करने वालों का नाम गैरेथ जॉनसन और मार्शल मेयर है। इन दोनों ने साल 2018 में एक आईलैंड खरीदने का इरादा बनाया। इसके बाद जॉनसन और मार्शल मेयर ने साल 2019 में 'लेट्स बाय एंड आइलैंड' प्रोजेक्ट शुरू किया। ये एक क्राउडफंडिंग कैंपेन था, जिसकी मदद से 25 हजार पाउंड यानी ढाई करोड रुपए का फंड जुटा लिया। इस पैसे से दोनों ने साल 2019 में 1.2 एकड़ में फैले एक आइलैंड को खरीदा, जो कैरेबियन देश 'बेलिजी' के करीब स्थित है। इस आईलैंड का नाम 'कॉफी काय' रखा है, क्योंकि इसका आकार कॉफी बीन की तरह है। इन दोनों का सपना इस आयलैंड को पर्यटन के लिए विकसित करना है। इनका मानना है कि हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर आइलैंड टूरिज्म का आकर्षण बन सकता है। इसके साथ ही इनका सपना है कि आम आदमी साइलेंट का मालिक हो।
.jpeg)
अपना राष्ट्रीय झंडा और गान भी
गैरेथ जॉनसन और मार्शल मेयर ने इस आईलैंड को एक अलग देश बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कॉफी काय आइलैंड को एक अलग देश के रूप में ''प्रिंसिपालिटी ऑफ आईलैंडिया' नाम दिया है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस देश की अपनी सरकार है, इसका अपना राष्ट्रीय झंडा है और राष्ट्रीय गान भी है। हालांकि अपना राष्ट्रीय ध्वज, गान और अपनी सरकार होने के बावजूद इस माइक्रोनेशन को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं मिल पाई है।
.jpeg)
आइलैंड के एक शेयर की कीमत 2.50 लाख रुपए
जॉनसन का कहना है कि हम एक देश होने के बेहद करीब है। मार्शल मेयर का कहना है कि जब जॉनसन ने इस आईडिया के बारे में बताया तो मुझे लगा कि यह संभव नहीं है, लेकिन जब उन्होंने एक आईलैंड की कीमत के बारे में जानकारी दी तब मैंने सोचा कि दुनिया के कुछ इलाकों में द्वीप खरीदना संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमने फैसला किया कि इसके लिए जब हम मिलकर फंड इकट्ठा करेंगे। इस द्वीप के 1 शेयर की कीमत $3250 यानी ढाई लाख रुपए है। दोनों ने मिलकर अभी तक 100 शेयर बेच दिए हैं। जिसे 25 अलग-अलग देशों के लोगों ने खरीदा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

