
कीव, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। रूस और यूक्रेन की जंग रविवार को 68 वे दिन तक पहुंच गई, लेकिन रूस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की की ने कहा कि रूस को इस जंग में जमकर नुकसान हुआ है। उसके पास विक्ट्री डे परेड (9 मई) में प्रदर्शन के लिए भी हथियार नहीं बचे हैं। वहीं यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने रूस के 9 से ज्यादा हवाई हमलों को रोक दिया है। पिछले 24 घंटे में यूक्रेनी सेना ने रूस के करीबन 9 फाइटर जेट नेस्तनाबूद कर दिए।
चोरी कर रही रूसी सेना
रूस के कब्जे वाले शहर मेलिटोपोल से रूसी सैनिक ने 50 लाख डॉलर के कृषि उपकरण और 30 लाख डॉलर की फसल चोरी की है। चोरी के उपकरणों को चेचन्या ले जाया गया, लेकिन वो किसी काम के नहीं निकले। क्योंकि उन्हें डिसएबल कर दिया गया था। स्थानीय लोगों ने ये भी दावा किया कि रूसी सेना के वाहनों से इन उपकरणों को ले जाया गया।
अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने किया यूक्रेन का दौरा
हॉलीवुड अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की मानवतावादी एंजेलिना जोली ने यूक्रेन में रूसी कार्रवाई के बीच देश के पश्चिमी शहर लवीव में एक बोर्डिंग स्कूल और शिक्षा संस्थान का दौरा किया। अभिनेत्री एंजलीना शनिवार को बोर्डिंग स्कूल पहुंची, जो इन दिनों विस्थापित लोगों, मानवीय सहायता और हथियारों के लिए केंद्र बन गया है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार उन्होंने बच्चों से कहा कि वो दोबारा वापस आएंगी। उन्होंने एक चिकित्सा संस्थान में रूसी सैनिकों के हमले में घायल कुछ बच्चों से मुलाकात की। अभिनेत्री का यह दौरा सबको चौंकाने वाला था। दौरे पर यूएनएससीआर ने कहा कि यह अंजलीना का निजी दौरा था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

