N
डेस्क रिपोर्टर
कीव, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। पूर्वी यूरोप में यूक्रेन इन वक्त जंग की आग में जल रहा है। सुबह राजधानी कीव 7 बड़े धमाकों से दहल गई। यहां रातभर से लोग घरों, सबवे, अंडरग्राउंड शेल्टर में छिप कर रह रहे हैं। इसके साथ ही यहां के लोगों को खाने-पीने से लेकर रोजाना की जरूरत की चीजों की कमी महसूस हो रही है।
इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा करते हुए कहां कि, राजधानी कीव में रूसी सेना दाखिल हो चुकी है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि, आने वाले 96 घंटे मतलब 4 दिन में कीव पर पूरी तरह से रूस का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने बोला कि रिहाइशी इलाकों को रूसी सेना टारगेट कर रही हैं। इस साथ ही राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस जंग के खिलाफ प्रदर्शन करें।
Russian warship: "I suggest you lay down your arms and surrender, otherwise you'll be hit"
— BNO News (@BNONews) February 25, 2022
Ukrainian post: "Russian warship, go fuck yourself"
All 13 service members on the island were killed. pic.twitter.com/sQSQhklzBC
युद्ध में उतरी यूक्रेन की पूरी सेना
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि, दुनिया ने हमें इस जंग में लड़ने के लिए एक दम अकेला छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस समय कीव में हैं और यहां रूसी सेना दाखिल हो चुकी है। रूसी सेना के दो टारगेट हैं, पहला तो कीव पर कब्जा करना और दूसरा मेरा परिवार। जिसके चलते सरकार ने अपनी पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान कर दिया हैं। वहीं यूक्रेन सरकार ने 18 से लेकर 60 वर्ष के यूक्रेनी पुरुषों पर देश छोड़ने को लेकर रोक लगा दी है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को युद्ध के मुकाबले के लिए राइफलें दी हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

