शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
ड्रग्स कार्टेल पर अमेरिकी हमला! ट्रंप बोले—’नार्को-टेररिस्ट को खत्म कर देंगे’, वीडियो शेयर कर दी चेतावनी
16 सित, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ड्रग्स कार्टेल पर अमेरिकी हमला! ट्रंप बोले—’नार्को-टेररिस्ट को खत्म कर देंगे’, वीडियो शेयर कर दी चेतावनी

ड्रग्स कार्टेल पर अमेरिकी हमला! ट्रंप बोले—’नार्को-टेररिस्ट को खत्म कर देंगे’, वीडियो शेयर कर दी चेतावनी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ड्रग्स कार्टेल को निशाना बनाया। अमेरिकी सैनिकों ने ड्रग्स से लदी एक शिप पर हमला किया। ट्रंप के मुताबिक इस कार्रवाई में 3 लोग मारे गए। जहाज वेनेजुएला से अमेरिका की ओर ड्रग्स लेकर आ रहा था।


ट्रंप ने कहा, “यह हमला ड्रग तस्करी नेटवर्क और नार्को-टेररिस्ट के खिलाफ है। अगर ड्रग्स कार्टेल ने अमेरिकी धरती पर गतिविधियां बंद नहीं कीं तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। अमेरिकी प्रशासन इन्हें पूरी तरह खत्म कर देगा।” ट्रंप ने इस हमले का वीडियो भी ट्रूथ सोशल पर साझा किया, जिसमें जहाज पर धमाके और आग की लपटें दिख रही हैं।


दूसरा बड़ा हमला, बढ़ा तनाव

3 सितंबर को भी अमेरिका ने वेनेजुएला से ड्रग्स ला रही एक अन्य शिप पर हमला किया था। उस कार्रवाई में अमेरिका ने 11 कार्टेल सदस्यों के मारे जाने का दावा किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अमेरिका–वेनेजुएला संबंधों में तनाव बढ़ गया है।


कैरेबियाई इलाके में सैन्य तैनाती

अमेरिकी सेना ने 5 F-35 लड़ाकू विमान प्यूर्टो रिको में उतारे हैं। ट्रंप ने वेनेजुएला सीमा के बाहर 10 स्टील्थ फाइटर जेट्स की तैनाती का निर्देश दिया है। कैरेबियाई सागर में 7 युद्धपोत और एक परमाणु पनडुब्बी भी मौजूद हैं। अभी तक वेनेजुएला की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें