N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच तनातनी बढ़ते जा रही है। इसी बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी कि ओर से नई चेतावनी जारी हुई हैं। अमेरिकी खुफिया विभाग के सूत्रों ने दावा करते हुए कहा है कि, रूसी टैंक यूक्रेन की ओर बढ़ते जा रहे है। इन सूत्रों के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दे दिया है। साथ ही अब हमले की अंतिम योजना पर भी काम चल रहा है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया विभाग के सूत्रों ने दावा करते हुए कहा है कि, यूक्रेन पर सीधा हमला करने से पहले रूस साइबर अटैक कर सकता हैं। फिर बाद में जमीनी टुकड़ियां यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करेंगी। रूस की अग्रिम पंक्ति की सेना के वाहनों और टैंकों पर पेंट से जेड शब्द बनाया गया है और ये टैंक तेज़ी से यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ते जा रहे है।
वहीं, यूक्रेनी विश्लेषकों का दावा है कि यूक्रेन के पास भी ठीक रूस की तरह ही टैंक और वाहन हैं। अपनी सेना की गोलाबारी से बच सकते इसलिए अपने वाहन पर निशान बनाए गए हैं। बतादें कि वाहनों पर इस तरीके के निशान बनाने की शुरुआत सबसे पहले खाड़ी युद्ध के वक्त अमेरिकी और ब्रिटिश सेनाओं ने की थी। तब एक दूसरे को सही से निशाना बना सकते इसके लिए उन्होंने वाहनों पर उलटा वी का निशान बना दिया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

