रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
US ने दी चेतावनी, रूस कर सकता है यूक्रेन के शहरों पर केमिकल अटैक
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
US ने दी चेतावनी, रूस कर सकता है यूक्रेन के शहरों पर केमिकल अटैक

US ने दी चेतावनी, रूस कर सकता है यूक्रेन के शहरों पर केमिकल अटैक

N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को दो हफ्ते हो चुके है। रूस की ओर से लगातार हमला हो रहा है, वहीं यूक्रेन भी पीछे हटने का नाम नही ले रहा हैं। इस बीच अमेरिका ने चेतावनी देते हुए कहा कि,  रूस यूक्रेन पर केमिकल अटैक कर सकता हैं। व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान जारी हुआ है जिसमे कहा गया है कि, रूस यूक्रेन पर बायोलॉजिकल या फिर केमिकल हथियार से हमला करने का सोच रहा हैं, हमे इसपर नजर रखनी होगी।  

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने दावा करते हुए कहा कि, हमारे पास इसे लेकर फिक्र करने की अहम वजह है। हमे रूस पर नजर बनाए रखनी होगी।  हो सकता है कि वह गलत वजह को आधार बनाकर केमिकल हमला करदें, रूस ऐसा पहले से करते हुए आए है।

जेन साकी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, ‘हमें यूक्रेन में कथित अमेरिकी जैविक हथियार लैब और रासायनिक हथियारों के विकास के बारे में रूस के झूठे दावों पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। हमने चीन के अधिकारियों को भी देखा है,  वह भी  इस तरह के दावों का समर्थन करते है, जो एक सोची समझी  साजिश है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें