मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
International
खतरनाक ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी असरदार है वैक्सीन, मॉडर्ना बना रही बूस्टर डोज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
खतरनाक ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी असरदार है वैक्सीन, मॉडर्ना बना रही बूस्टर डोज

खतरनाक ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी असरदार है वैक्सीन, मॉडर्ना बना रही बूस्टर डोज

N
डेस्क रिपोर्टर
साउथ अफ़्रीका, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।  दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट "ओमिक्रॉन" को लेकर खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस वैरिएंट को डेल्टा से कहीं ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। साथ ही मल्टी म्यूटेशन के साथ इसमें शरीर के इम्यून सिस्टम कम करने की क्षमता है। पर इसी बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। रिसर्चर्स के अनुसार,  वैक्सीन ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी असरदार हैं। पर अभी वैक्सीन को ज्यादा इफेक्टिव बनाने के लिए सोचना भी जरूरी है।

अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी मॉर्डना ने शुक्रवार को बताया कि, इस नए कोरोना वायरस के वेरिएंट "ओमिक्रॉन" के लिए बूस्टर शॉट तैयार किया जा रहा है। मॉडर्ना ने बताया कि कंपनी इस नए खतरे से निपटने के लिए काम कर रही है। मौजूदा वैक्सीन को नए वैरिएंट के हिसाब से ज्यादा असरदार बनाया जा रहा है। मॉडर्ना के CEO स्टीफन बैंसेल ने बताया कि, 'नया वेरिएंट ओमिक्रॉन एक चिंता का विषय बन गया है। 

दक्षिण अफ्रीका में आया ओमिक्रॉन वैरिएंट
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के  वैरिएंट को ओमिक्रॉन B.1.1.529 का नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस वैरिएंट के लगभग 50 तरह के म्यूटेशन हैं, इसमें से 30 स्पाइक प्रोटीन में है। यही कारण है की इसे डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक मानाजा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में नए वैरिएंट के कारण पिछले एक हफ्ते में नए केसेस 200 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। ये वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका से निकलकर इजराइल, हॉन्ग कॉन्ग और बोत्सवाना तक जा चुके है।

तेजी से फैलता है ये वैरिएंट
World Health Organization ने बताया कि, ओमिक्रॉन की दूसरे सभी वैरिएंट से तुलना की जाए तो यह सबसे ज्यादा तेजी से फैल सकता है। ऐसे में फिर दुनियाभर में कोरोना फैसले का खतरा बढ़ गया है। वैज्ञानिक इसे सबसे डरावना और अब तक का खराब वैरिएंट बता रहे है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें