कोलंबो, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। श्रीलंका में आर्थिक हालात खराब होने के कारण यहां दिन पर दिन हालात बिगड़ते जा रहे है। आर्थिक स्थिति कि वजह से यहां सिविल वॉर के हालात पैदा हो गए है। सोमवार यानी 9 मई को विपक्ष के दबाव में आकर प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद से जगह-जगह हिंसक घटनाएं होना शुरू हो गई। राजपक्षे परिवार के समर्थकों और विरोधियों के बीच यहां की सड़कों पर एकखूनी संघर्ष चल रहा है। सरकार समर्थक-विरोधियों की हिंसा में सांसद के साथ साथ अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है।
वहां की पुलिस ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनके परिवार का साथ देते हुए वहा के हालात पर काबू पाने की कोशिश की हैं पर इसके बाद से वहां के हालात और बदतर हो गए है। इस हिंसा को रोकने के लिए सेना बुलानी पड़ी। आम लोगों ने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों और मंत्रियों के साथ साथ दूसरे नेताओं पर भी हमले शुरू कर दिए। जिसके चकते एक सांसद ने भीड़ से बचने के लिए खुदकुशी ही कर ली, वहीं दो मंत्रियों के घर आग लगा दी गई।
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, अमरकीर्ति ने निट्टामबुआ में उनकी कार को रोकने की कोशिश कि जिसके बाद उन दो लोगों पर गोली चला दी गई। गोली लगने के कारण एक शख्स की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों के गुस्से से बचने के लिए सांसद ने पास की एक बिल्डिंग में छिपने की कोशिश की। पर नाराज लोगों ने पूरी बिल्डिंग को घेर लिया। लोगों से खुद को घिरा देख सांसद ने खुद को ही गोली मार ली। जिससे उनकी जान चली गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

