शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
ज्वालामुखी ने इंडोनेशिया में मचाई तबाही, 34 लोगो की हुई मौत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ज्वालामुखी ने इंडोनेशिया में मचाई तबाही, 34 लोगो की हुई मौत

ज्वालामुखी ने इंडोनेशिया में मचाई तबाही, 34 लोगो की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
लुमाजांग,न्यूज वर्ल्ड डेस्क। मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने ज्वालामुखी विस्फोट से तबाह हुए सभी इलाकों का दौरा किया साथ ही जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कार्य किये जाने का वादा किया। शनिवार को अचानक से माउंट सेमेरू पर स्थित ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया जिसमें पूर्वी जावा प्रांत में कम से कम  34 लोगों की जान चली  गई और हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गये।

राष्ट्रपति जोको विदोदो ने पूर्वी जावा प्रांत के लुमाजांग जिले में आकर लोगों से बात कि साथ ही वहां के लोगो को राहत सामग्री पहुंचाई। इस शिविर को फुटबॉल के एक मैदान में लगाया गया, जहां राष्ट्रपति ने लोगों से मुलाकात की। लोगो से मिलने के बाद राष्ट्रपति ने लुमाजांग के अन्य शहरों से जोड़ने वाले मुख्य पुल के साथ-साथ अन्य बुनियादी ढांचों का फिर से र्निमाण करने और जोखिम वाले क्षेत्रों से  2,000 मकानों को हटाने का वादा भी किया।
 

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने जानकारी दी कि,  इस घटना के बाद कम से कम 56 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए। जिनमें से ज्यादातर लोग झुलस चुके थे। उन्होंने कहां कि, अब भी बचावकर्मी 17 और  ग्रामीणों की तलाश कर रहे हैं, जो विस्फोट के बाद से नहीं मिल रहे है। इस घटना में लगभग 3,000 मकान और 38 स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए है।a

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें