
ईरान-इजरायल के 12 दिन चले खूनी युद्ध के बाद अब दुनिया के सामने चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने एक इंटरव्यू में कहा है कि, "हम ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई को मारना चाहते थे। अगर वह हमारी पहुंच में होते, तो हम उन्हें खत्म कर देते। लेकिन हमें यह मौका नहीं मिला।" जब पत्रकार ने सवाल किया कि क्या इसके लिए अमेरिका से इजाजत ली गई थी, काट्ज ने दो टूक जवाब दिया "हमें किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है।"
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान: "ईरानी न्यूक्लियर ठिकाने बुरी तरह तबाह"
अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेठ ने भी इस मुद्दे पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, "22 जून को अमेरिका ने जो हमला किया, वह ईरान की न्यूक्लियर साइट्स को तबाह करने वाला ऐतिहासिक हमला था।" हेगसेठ ने उन पत्रकारों को फटकार लगाई, जिन्होंने इसे मामूली नुकसान बताया था।
ईरान का बयान: "परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान, NPT से हटने का फैसला"
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने पुष्टि की कि, "इजरायल के साथ युद्ध में ईरान की परमाणु साइट्स को गंभीर नुकसान पहुंचा है। अब सरकार इस नुकसान की भरपाई के लिए काम कर रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अब परमाणु अप्रसार संधि (NPT) से बाहर निकलने का निर्णय ले चुका है। ईरान ने 1970 में NPT पर हस्ताक्षर किए थे और अब तक IAEA से सहयोग करता आया है।
फ्रांस की चेतावनी: "ईरान का NPT से बाहर जाना गंभीर स्थिति होगी"
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस पर प्रतिक्रिया दी, "ईरान का NPT से बाहर निकलना बहुत खराब स्थिति होगी। परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले बेहद असरदार थे।"
कतर ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका, ट्रम्प की अपील पर हुआ सीजफायर
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, कतर की सरकार ने इस युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाई।
➡️ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कतर के अमीर से मध्यस्थता की अपील की थी।
➡️ यह अपील कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरानी हमलों के बाद की गई थी।
➡️ कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद अल थानी को ईरान की मंजूरी मिलने के बाद, ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर सीजफायर की घोषणा की।
युद्ध में जान-माल का नुकसान
???? 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत
???? 6,000 से अधिक लोग घायल
???? ईरान के परमाणु कार्यक्रम को गंभीर झटका
???? अंतरराष्ट्रीय समुदाय में तनाव की नई लकीरें खिंच गईं
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

