वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका में शुक्रवार-शनिवार की रात में एक साथ आए कई सारे साइक्लोन आपस में जुड़ जाने कि वजह से भारी तबाही मचाई। जिसमें से अमेरिका के कम से कम 5 राज्यों के बुरे हाल है। केंटकी राज्य की बात करें तो यहां 100 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है तो वहीं कई लोग अब भी मलबे के नीचे ही दफन हैं।
इसे भी पढ़े : विधानसभा सत्र के पहले सीएम शिवराज ने अपने सभी विधायकों को सपरिवार डिनर पर किया आमंत्रित
मेफील्ड में अभी तक की सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां एक मोमबत्ती फैक्टरी गिरने से 18 लोगों की जान चली गई। तो वहीं इलिनोइस राज्य में अमेजन कंपनी का एक वेयरहाउस पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। जिसके मलबे के नीचे तकरीबन 100 कर्मचारी दबे हुए हैं। इसके साथ ही आर्कन्सास में एक नर्सिंग होम की बिल्डिंग ढहने के कारण इसमें लगभग 20 लोग दबे हुए है, जिनमें से 2 की जान जा चुकी है।
इसे भी पढ़े : देर रात हैक हुआ प्रधनमंत्री का ट्विटर एकाउंट
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने जानकारी देते हुए इस तूफान को अब तक अपने राज्य के इतिहास में सबसे भयानक तूफान बताया है। उन्होंने राज्य में आपातकाल की घोषणा करते हुए बताया कि रेस्क्यू टीमें इस इलाके में मौजूद हैं और बचाव और राहत का काम कर रही है। उन्होंने कई जगह पर मलबे के नीचे दबे हुए लोगों की भी पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या 100 के पार भी जा सकती है।
This is all that's left of an Amazon warehouse in Illinois after a tornado struck the building, in what's being described as a 'mass casualty event' by officials.
— Channel 4 News (@Channel4News) December 11, 2021
Several tornadoes struck a number of US states overnight, with reports of more than 50 people killed. pic.twitter.com/AG2RDadwb3
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार की सुबह एक ट्वीट कर पांच राज्यों में आए इस भयानक तूफान पर चिंता जताते हुए अपने एडमिनिस्ट्रेशन को रेस्क्यू अभियान में मदद करने के लिए बोला है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

