N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना को आए हुए तीन साल हो गए हैं। पर अभी भी इसका कहर जारी है। पिछले कुछ दिनो से एक बार फिर दुनिया के अनेक हिस्सों में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही हैं। चीन, न्यूजीलैंड, हांगकांग, यूरोपीय, ऑस्ट्रेलिया, देशों में कोरोना के मामले नए सिरे से फैलने लगे है। दुनिया भर के देश इस बात को लेकर चिंतित है। इसी बीच World Health Organization (WHO) की प्रमुख टेक्निकल अधिकारी मारिया वान केरखोव ने बताया कि, गलत सूचनाओं का प्रसार के साथ साथ कई ऐसे कारक हैं, जिनकी वजह से ओमिक्रॉन का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है।
मारिया ने बताया, कोरोना को लेकर ‘दुनिया भर में कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। लोगों में कहां जा रहा कि, कोरोना महामारी खत्म हो गई है, ओमिक्रॉन वायरस बेहद हल्का है, ओमिक्रॉन कोरोना का आखिरी वेरिएंट है। इस तरह की बातों के कारण कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है।’ WHO की टेक्निकल अधिकारी मारिया ने बोला, हमारे आस पास कई तरह की गलत जानकारियां फैल रही रही है। जैसे कि कोरोना महामारी खत्म हो गई, ओमिक्रॉन आखिरी वेरिएंट है, आदि। इस तरह की बातों से लोगों के बीच भ्रम पैदा हो रहा है।
उन्होंने वैक्सीन को लेकर कहा कि, वैक्सीन अब भी सबसे ज्यादा प्रभावी हैं। वैक्सीन गंभीर बीमारी से बचाने के साथ साथ मौत के जोखिम को कम करने का काम करती है। फिर वो ओमिक्रॉन ही क्यों न हो, वैक्सीन हर तरह से लाभदायक है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

