रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
WHO- कई देशों में वैक्सीन को लेकर आ सकती है किल्लत, और बढ़गी महामारी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
WHO- कई देशों में वैक्सीन को लेकर आ सकती है किल्लत, और बढ़गी महामारी

WHO- कई देशों में वैक्सीन को लेकर आ सकती है किल्लत, और बढ़गी महामारी

N
डेस्क रिपोर्टर
न्यूयॉर्क, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। दुनिया भर में  ओमिक्रॉन की दहशत फैली हुई है। इस नए वेरिएंट से बचने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। इसी बीच World Health Organization (WHO) ने कोरोना वायरस वैक्सीन की बूस्टर डोज़ को लेकर चिंता जताई है। WHO ने बताया है कि, जिस तरह से वैक्सीन लगाई जा रही है उससे दुनिया भर में वैक्सीन को लेकर किल्लत हो सकती है। बता दें कि, कोरोना के नए वेरिएंट आने के बाद अमेरिका और यूरोप में वैक्सीन को लेकर काफी जोर किया जा रहा है और अब कई देशों में वैक्सीन की तीसरी डोज़ लगाई जा रही है। तो दुनिया के कई ऐसे भी देश हैं जहां के लोगों को अभी तक  वैक्सीन की एक भी डोज़ नहीं मिली है। बाकी के देशों टीकाकरण की पहली दो खुराक के 6 महीनों के बाद वूस्टर डोज़ दी जा रही है। 

 
WHO  के महानिदेशक टेड्रॉस एडनॉम गेब्येयियस ने बताया कि, जिस तरह से कोरोना की बूस्टर डोज़ लोगों को लगाई जा रही है इससे महामारी कम होने के बजाय और बढ़ सकती है। कई ऐसे देश के लोग है जिन्हें वैक्सीन की एक भी डोज नही मिल पाई है। इसे वायरस और ज्यादा तेजी के साथ फैल सकता है। उन्होंने कहां की, इस वायरस का म्यूटेशन काफी ज्यादा होगा। वैक्सीन उन सभी देशों को भी मिलनी चाहिए जिसे अभी तक एक भी डोज नहीं मिल पाई है।'  टेड्रॉस एडनॉम गेब्येयियस का  ये बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका में बोला गया है कि, 16 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग बूस्टर डोज़  लगवा सकते है। तो इससे पहले मंगलवार को इजरायल ने भी ऐलान किया था कि जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है उन लोग को भी  वैक्सीन की चौथी डोज़ लगाई जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें