रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
क्या 'भारतीय' बनेगा UK का PM: बोरिस जॉनसन पर बढ़ते जा रहा है इस्तीफे का दबाव
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
क्या 'भारतीय' बनेगा UK का PM: बोरिस जॉनसन पर बढ़ते जा रहा है इस्तीफे का दबाव

क्या 'भारतीय' बनेगा UK का PM: बोरिस जॉनसन पर बढ़ते जा रहा है इस्तीफे का दबाव

N
डेस्क रिपोर्टर

लंदन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना से लगे लॉकडाउन में पार्टी कर रहे ब्रिटिश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। साल 2020 में कोरोना महामारी के वक्त लगे लॉकडाउन में डाउनिंग स्ट्रीट के एक गार्डन में पार्टी करने पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर इस्तीफे का दबाव बनते जा रहा है। विपक्ष पद के लोग अब जॉनसन से प्रधानमंत्री पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं। जिसके चलते ब्रिटेन की एक प्रमुख सट्टा कंपनी ‘बेटफेयर’ ने दावा करते हुए बताया है कि, बोरिस जॉनसन संकट से घिरे हुए है वह जल्द ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है। जिसके बाद भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ब्रिटिश के प्रधानमंत्री बन सकते है। 


बेटफेयर’ ने बताया है कि, मई 2020 में कोरोना में कारण लगे लॉकडाउन के समय प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट में हुई एक ड्रिंक पार्टी को लेकर, खुलास होने के बाद 57 वर्षीय जॉनसन के ऊपर सिर्फ विपक्षी दलों ही नही बल्कि उनकी खुद की पार्टी की ओर से भी इस्तीफा देने का दबाव बढ़ते जा रहा है। ‘बेटफेयर’ के सैम रॉसबॉटम ने ‘वेल्स ऑनलाइन’ को कहां कि, जॉनसन के प्रधानमंत्री हटने से ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने की सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है। इसके बाद लिज ट्रूस (विदेश मंत्री) और फिर माइकल गोव (कैबिनेट मंत्री) का स्थान है। बतादें कि इस दौड़ में भारतीय मूल की गृह मंत्री प्रीति पटेल, पूर्व विदेश मंत्री जेरेमी हंट, स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद और कैबिनेट मंत्री ओलीवर डॉउडेन का नाम भी शामिल हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें