N
डेस्क रिपोर्टर
जिनेवा, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। रफ्तार के साथ बड़ रहे इन कोरोना के मामलों ने विशेषज्ञों और WHO (World Health Organization) को हैरान कर दिया है। तेजी से बढ़ते मामलों पर WHO ने चेतावनी जारी करते हुए कहां है कि, अगर इसी रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो यूरोप में Covid19 के चलते 7 लाख लोगो की जान जा सकती हैं। WHO यूरोप ऑफिस ने कहा है कि पूर्वानुमानों के अनुसार महाद्वीप के 53 देशों में आने वाले महीनों में कोरोना महामारी से सात लाख से ज्यादा लोगों की जान जा सकती है, जिससे संक्रमण से मौत के कुल मामले 20 लाख से ज्यादा का सकते हैं।
WHO यूरोप का ऑफिस डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में है। जहां संगठन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों में कमी और टिकाकरण होने के बाद से मामूली बीमारियां का होना जैसे बढ़ते साक्ष्यों का हवाला दिया है। साथ ही बोला है कि, कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों, 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ सबसे अधिक संवेदनशील आबादी को वैक्सीन का बूस्टर खुराक देने में प्राथमिकता दी जाए।
यूरोप में कोरोना की स्थिति बहुत गंभीर होते जा रही है। WHO यूरोप ने लोगों से वैक्सिन लगवाने और अपने आसपास साफ-सफाई रखने का अनुरोध कर आपस में एक निश्चित दूरी बनाए रखने की बात कही हैं।
डब्ल्यूएचओ यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉ क्लूजे ने एक बयान में बोला है कि, ‘‘आज पूरे यूरोप और मध्य एशिया में कोरोना की स्थिति बहुत गंभीर होते जा रही है। हमारे सामने आने वाली सर्दियों भी एक बड़ी चुनौती बन सकती है, पर हम नही हारेंगे और ना ही हमें उम्मीद छोड़ना हैं। क्योंकि हम सभी सरकारें, स्वास्थ्य अधिकारी और आम जनता महामारी पर काबू पा सकते हैं.’’
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

