मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
International
क्या आगे भी वैक्सीन देगी कोरोना से लड़ाई में साथ, जानिए क्या कहती है नई स्टडी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
क्या आगे भी वैक्सीन देगी कोरोना से लड़ाई में साथ, जानिए क्या कहती है नई स्टडी

क्या आगे भी वैक्सीन देगी कोरोना से लड़ाई में साथ, जानिए क्या कहती है नई स्टडी

N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया के कई देश एक बार फिर कोरोना की मार झेल रहे है। इसी बीच कोरोना माहामारी के खिलाफ लडाई में वैक्सीन और इसकी बूस्टर डोज़ दोनों ने पूरा साथ निभाया है। वैक्सीन के फायदे हम सब ने देखे है। हाल में हुई  नई स्टडी से सामने आया है कि जिन लोग ने कोरोना की वैक्सीन और इसके बूस्टर डोज़ लिए है, वह डेल्टा के मुकाबले कोरोना के वैरिएंट ओमिक्रॉन से करीब 3 दिन में ही  ठीक हो जाते हैं। इसके साथ ही जो मरीज ओमिक्रॉन से संक्रामित होता है उसकी सूंघने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। इससे पहले हुई स्टडी में पता चला था कि,  डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन कम घातक है। स्टडी के दौरान पाया गया था कि डेल्टा से संक्रामित लोगों के  मुकाबले ओमिक्रॉन मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की सांख्य 25 फीसदी कम थी। 
 
 
शुक्रवार को मेडिकल जर्नल लांसेट में पब्लिश हुई इस स्टडी में 16 से लेकर 99 साल के लोगों में डेल्टा और ओमिक्रॉन की उससे पैदा होने वाले लक्षणों पर नजर रखी गई। बतादें कि, इसके लिए ZOE नाम के एक मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया गया है। स्टडी में सामने आया कि जिन लोगों ने कोरोना की दो वैक्सीन डोज लगवाई है साथ ही जिन्ने बूस्टर डोज़ भी लगवा रखी है,  उनमें ओमिक्रॉन के लक्षण 4 दिन में दूर  हुए है वहीं  डेल्टा से प्रभावित मरीजों को उबरने में 7 दिन का वक्त लगा था। यानी ओमिक्रॉन के मरीज डेल्टा के मुकाबले 3 दिन में ही जल्दी ठीक हो गए। इसके साथ ही जिन लोगों ने वैक्सीन की सिर्फ दो डोज़ लगवाई थी,  उनमें ओमिक्रॉन के लक्षण खत्म होने में 8 दिन लगे थे। तो  डेल्टा के लक्षण 9 दिन में ठीक हुए। 

 
स्टडी में सामने आया कि, ओमिक्रॉन से संक्रमित 17 फीसदी मरीजों में सूंघने की क्षमता प्रभावित हुई थी, वहीं  डेल्टा के मरीजों में यह संख्या 53 प्रतिशत देखने को मिली। पर कुछ मामलों में ओमिक्रॉन ने लोगों पर ज्यादा असर भी दिखाया है। ओमिक्रॉन से मरीजों का गला खराब होने जेसी समस्या  55 प्रतिशत लोगों में  ज्यादा देखा गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें