N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली। सऊदी अरब सरकार ने महिलाओं को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब हज पर जाने वाली महिलाओं को बिना पुरूष साथी के तीर्थयात्रा की अनुमति दे दी है। सऊदी अरब कुछ दिनों से लगातार महिलाओं के हितों में बड़े फैसले ले रहा है। सऊदी अरब महिला अधिकारों को लेकर अपनी छवि को बदलने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले भी सऊदी अरब ने महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस व मतदान करने का अधिकार दे चुका है। अब हज यात्रा को लेकर आए फैसले ने महिलाओं की खुशियां दोगुनी कर दी हैं।
सऊदी अरब के मंत्री ने की घोषणा
खबरों के मुताबिक, सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजना अल रबियाह ने महिलाओं के साथ पुरूषों के हज पर जाने की अनिवार्यता को खत्म कर दी है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब उन महिलाओं को हज जाने का मौका मिलेगा, जिनके घर पर कोई पुरूष गार्जियन नहीं है।
हज यात्रा व्यय कम करने में जुटा है सऊदी अरब
हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजना अल रबियाह ने बताया कि मंत्रालय हज की लागत को और कम करने की दिशा में काम कर रहा है। ताकि हज यात्रा आम नागिरकों के लिए भी संभव हो सके। सऊदी अरब सरकार के इस फैसले पर हज मंत्री के पूर्व सलाहकार फतेन इब्राहिम हुसैन ने कहा कि सऊदी अरब अपने 2030 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लोगों को सुविधाएं प्रदान करा रहा है।
महिलाएं देश में सुरक्षित
अरब न्यूज ने फतेन इब्राहिम हुसैन के हवाले से कहा है कि देश में परिवहन के सभी साधनों और सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा भी कड़ी दी गई है। जिसके कारण महिला हज यात्रियों के लिए यहां आना काफी आसान और सुरक्षित है। सऊदी अरब में ऐसी कई महिलाएं हैं जो बिना पति या फिर बेटे के साथ भी काम कर रही हैं, यहां ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है। अरब न्यूज के मुताबिक, महिलाओं को अब पुरूष गार्जियन के बिना आने पर कोई खतरा नहीं है क्योंकि इसके पीछे अब कोई कारण मौजूद नहीं है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

