N
डेस्क रिपोर्टर
जेनेवा,न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। अब तक दुनिया के कई देश इस नए वेरिएंट की चपेट में आ चुके है। देश और दुनिया में तेजी से फैलने वाले इस वेरिएंट पर हर दुसरे दिन चेताया जा रहा है। एक बार फिर World Health Organization के चीफ टेडरोस एडनोम गेब्रियासिस ने कोरोना और उसके नए वेरिएंट को लेकर पूरी दुनिया को चेताया है। उन्होंने बताया कि, कोरोना वायरस के वेरिएंट डेल्टा और ओमिक्रॉन के मामले सुनामी की तरह ऐसे सामने आएंगे कि पूरा हेल्थ सिस्टम तबाह हो जाएगा।
टेडरोस एडनोम गेब्रियासिस ने बताया कि, कोरोना महामारी आने के बाद दुनियाभर का हेल्थ सिस्टम काफी तेजी के साथ काम कर रहा है। इसके साथ ही वो अपनी क्षमताओं से आगे जाकर कोशिश कर रहा है। अब जब कोरोना के ऐसे नए वेरिएंट सामने आए है जिनका खतरा कोरोना से बेहद ज्यादा है। इन नए वेरिएंट के संक्रमण का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड ऊंचाई तक जा सकता है। जी हॉस्पिटलाइजेशन और मरने वालों की संख्या बढ़ाएगा। WHO चीफ ने बताया कि, पीछले हफ्तों में कोरोना के ग्लोबल केस की संख्या का 11% का उछाल आया है। कोरोना के नए वेरिएंट से अमेरिका और फ्रांस की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। बुधवार को देखा जाए तो यहां रोज के मुकाबले कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड तोड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टेडरोस एडनोम गेब्रियासिस ने जहां की मैं ओमिक्रॉन को लेकर बहुत परेशान हूं, कोरोना का नया वेरिएंट काफी तेजी के साथ फैलता है इसके साथ ही ये डेल्टा के साथ-साथ पूरी दुनिया में फैल रहा है।
WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने वैक्सिनेशन को बताया 'आखरी सहारा '
कोरोना के बढ़ते मामलों पर WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने बताया कि, कोरोना और इसके नए वेरिएंट से लड़ने के लिए वैक्सिनेशन बेहद जरूरी है। इसके साथ ही कोरोना और उसके नए वेरिएंट को रोकने के लिए वैक्सिन ही एक मात्र अथियार हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सिन कोरोना पर प्रभावी रहेगी और ऐसा इसलिए है क्योंकि, वैक्सिन के बाद हमारे शरीर में आए टी सेल इम्युनिटी इस नए वैरिएंट का मुकाबला करने में सक्षम है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

