
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भड़का दिया है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा था कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान युद्ध रोकने के लिए कुछ क्षेत्रों की अदला-बदली पर चर्चा कर सकते हैं।
जबरन कब्जा मान्य नहीं: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "यूक्रेन जबरन कब्जा करने वालों को एक इंच भी जमीन नहीं देगा। रूस को उसकी आक्रामकता के लिए पुरस्कृत नहीं किया जाएगा।"
15 अगस्त की बैठक पर भी हमला
उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली प्रस्तावित बैठक की कड़ी आलोचना की। जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन की भागीदारी के बिना लिए गए निर्णय अमान्य हैं और कभी सफल नहीं होंगे।
चार साल पुराना युद्ध
यह बयान ऐसे समय आया है जब यूक्रेन युद्ध को चार साल पूरे होने वाले हैं। हाल ही में इंग्लैंड के केंट में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और प्रमुख यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों के साथ कूटनीतिक समाधान पर चर्चा हुई, जिसे जेलेंस्की ने "रचनात्मक" बताया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

