
न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शामिल होने पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने एक बड़ा बयान दिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर लगातार दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बने ज़ेलेन्स्की ने कहा है कि जैसे ही युद्ध खत्म होगा, वह राष्ट्रपति पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।
ट्रंप से मुलाकात में उठाया रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा
ज़ेलेन्स्की की न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात भी हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस के खिलाफ जारी युद्ध और भविष्य की रणनीति पर बातचीत की। इसके अलावा ज़ेलेन्स्की ने कई इंटरव्यू दिए, जिनमें उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य और यूक्रेन के अगले चुनावों पर भी खुलकर बात की।
चुनाव कब होंगे?
ज़ेलेन्स्की ने कहा कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच सीज़फ़ायर हो जाता है तो चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका प्राथमिक लक्ष्य युद्ध को खत्म करना है, सत्ता पर टिके रहना नहीं।
कार्यकाल खत्म, फिर भी राष्ट्रपति पद पर कायम
ज़ेलेन्स्की का आधिकारिक कार्यकाल 20 मई 2024 को खत्म हो चुका है। इसके बावजूद वह अभी भी राष्ट्रपति बने हुए हैं क्योंकि युद्ध के चलते यूक्रेन में मार्शल लॉ (सैन्य आपातकाल) लागू है। इस स्थिति में चुनाव कराना संभव नहीं है और यही वजह है कि उनका कार्यकाल बढ़ा हुआ माना जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

