
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
इस्लामाबाद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार देर रात अपने देश की जनता को संबोधित किया और भारत की तारीफ की। उन्होंने विदेशी मुल्क के इशारे पर उन्हें सत्ता से हटाने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि, भारत एक खुद्दार देश है और उसे कोई भी देश आंख नहीं दिखा सकता। लेकिन हमारे यहां इंपोर्टेड डेमोक्रेसी लाने का प्रयास हो रहा है। हमारे यहां विदेशी मुल्क के इशारे पर हमारी सरकार को हटाया जा रहा है।
बेहद भावुक नजर आ रहे इमरान ने साफ कहा कि उन्होंने अपने 3.5 साल की हुकूमत में कभी विदेशी मूल के इशारे पर कोई फैसला नहीं लिया। इमरान खान ने कहा मेरा परिवार कभी सियासत में नहीं रहा, लेकिन पाकिस्तान की आवाम की भलाई के लिए वो सियासत में आए। हम चाहते थे कि हम विदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वोटिंग का अधिकार दें। इमरान ने आरोप लगाया कि शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो इतने ही लोकप्रिय है तो चुनाव के मैदान में क्यों नहीं आते। इमरान खान ने रविवार को इस्लामाबाद में प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है और जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का अनुरोध किया है।
अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगा मतदान
नेशनल असेंबली में इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को मतदान होगा। बता दें कि नेशनल असेंबली में सांसदों की कुल संख्या 342 है। इमरान खान को बहुमत के लिए 172 सांसदों का समर्थन चाहिए, फिलहाल उनके साथ स्पीकर समेत एक्सो 143 सांसद है, जबकि 199 सांसद उनकी सरकार के खिलाफ वोट करेंगे। माना जा रहा है कि उनकी सरकार का जाना तय है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

