वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के कारण पूरी दुनिया में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। World Health Organization (WHO) ने चेतावनी देते हुए बताया था कि, नया वेरिएंट कोरोना की अगली लहर नहीं लाएगा बल्कि यह सुनामी ला सकता है। कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा तो हर उम्र के लोगों पर है, पर छोटे बच्चों को लेकर काफी ज्यादा सावधानी बरतनी की जरूरत है।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में आई तीसरी लहर, 1 दिन में डेढ़ गुना बढ़ गए कोरोना के मरीज
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से अमेरिका में बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की खबर दिन पर दिन आ रही है और यह बात परेशान करने वाली है। इस नए वेरिएंट को देखते हुए विशेषज्ञ भी चिंतित हो रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अब टीकाकरण को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जोर दे रहे है।
इसे भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं के कारण बड़ी ठंड, लोगों का सहारा बनी "चाय"
बच्चों की अस्पताल में भर्ती होने कि संख्या बढ़ी
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, 23 दिसंबर वाले हफ्ते को देखे तो, अमेरिका में करीब 199,000 बच्चें कोरोना से संक्रमित पाए गए है। जो कि महीने के शुरुआती आंकड़ो के मुकाबले 50 फीसद ज्यादा है दूसरी और अगर 28 दिसंबर वाले हफ्ते की बात करें तो 17 साल तक के बच्चों के अस्पताल मे भर्ती होने की संख्या लगभग 378 थी, जो पहले हफ्ते की तुलना में 66.1% ज्यादा थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

