शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
11 हजार की आबादी वाले देश के विदेश मंत्री ने समुद्र में खड़े होकर विश्व को दी चेतावनी, यह है मामला
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
The foreign minister of a country with a population of 11 thousand warned the world by standing in the sea, this is the matter

The foreign minister of a country with a population of 11 thousand warned the world by standing in the sea, this is the matter

N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फोटों काफी वायरल हो रही है। इसमें एक व्यक्ति सूट-बूट पहने समुद्र के बीच खड़े होकर भाषण देते हुए दिखाई दे रहा है। यह फोटो एक छोटे से देश तुवालु के विदेश मंत्री साइमन कोफे की है। साइमन कोफे अपने इस तरीके के द्वारा दुनिया और यूएन को संदेशा देना चाहते थे कि जलवायु के परिवर्तन को अनदेखा करने के कितने गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया
UN ने क्लाइमेट चेंज के लिए स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में COP26 समिट का आयोजन किया गया है। बीते दिनों राष्ट्राध्यक्षों ने इसमें शिरकत की थी। अधिकारी स्तर पर अभी भी इस समिट में विचार चल रहा है। साइमन कोफे इसी में शिरकत कर रहे थे। 

समुद्र के किनारे बनाया सेट
साइमन कोफे अपने सभी स्टाफ के साथ समुद्र के किनारे पहुंचे। जहां उन्होंने पीछे बैकग्राउंड के लिए एक पर्दा लगवाया और सामने पोडियम रखा। अपना ट्राउजर घुटनों तक मोड़ा, फिर संदेश को रिकॉर्ड कराया। फिर कुछ ही वक्त में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के द्वारा वो यह संदेश देना चाह रहे थे कि दुनिया में जलवायु परिवर्तन होने के कारण समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ते जा रहा है और इसके कारण तुवालु जैसे और भी छोटे देशों के डूबने का खतरा है। 

इस वीडियो को तुवालु के सरकारी टीवी TVBC पर लाइव टेलिकास्ट किया गया। तुवालु की राजधानी फनाफुटी के बीच पर इस संदेश को रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि तुवालु का क्षेत्रफल 25.9 वर्ग किलोमीटर है और इसकी जनसंख्या 11 हजार 792 है। इस देश में कुल 9 द्वीप शामिल हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें