शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Business

Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान में कई बढ़ोत्तरी, लेकिन ये प्लान Jio से भी सस्ते

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान में कई बढ़ोत्तरी, लेकिन ये प्लान Jio से भी सस्ते
N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। टेलीकॉम कंपनी Airtel ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी के डेटा प्लान 20 से 25 प्रतिशत तक मंहगे हो गए है। हालांकि कीमत बढ़ने के बाद भी एयरअटेल के पास एक ऐसा प्रीपेड प्लान है जो JIO के डेटा पैक से सस्ता है। इसमें आपको जियो के प्लान की तरह डेटा और  फ्री कॉलिंग  की सुविधा मिलेगी। जानिए एयरटेल के रिचार्ज प्लान के बारें में विस्तार से।

Airtel  का 549 वाला प्लान
Airtel का 549 रूपये वाला प्रीपेड वाला प्लान JIO के 666 रूपये वाले डेटा पैक से सस्ता है। एयरटेल के डेटा पैक में प्रतिदिन 2GB डेटा और 100 SMS मिलेंगे। आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की पाएंगे। 

Airtel का 666 वाला प्लान
Airtel के 666 रूपये वाले डेटा पैक की बात करें तो इसमें हर दिन 2GB डेटा और 100 SMS दिए जाते हैं। इस प्लान में आपको असीमित कॉलिंग के साथ जियो टीवी, डिज्नी प्लस, हॉट-स्टार, सिनेमा और क्लाउड का एक्सेस मिलेगा।

दोनों रिचार्ज प्लान की वैधता
एयरटेल और जियो के रिचार्ज पैक की समय सीमा 56 दिन की है। बता दें कि एयरटेल के प्रीपेड प्लान की बढ़ी हुई कीमत 26 नवंबर से लागू होगी। एयरटेल के बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही टैरिफ प्लान में बढोत्तरी कर सकती है।

जून में बंद हुआ ये प्रीपेड प्लान
इस साल जून में 179 और 279 रूपये वाले प्रीपेड प्लान को एयरटेल ने बंद कर दिया था। कपंनी के 279 रूपये वाले प्लान की बात करें तो रोजाना इसमें 1.5GB डेटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जाती थी। वहीं 179 रूपये का 28 दिन की वैधता वाला प्लान जिसमें की हर दिन 1.5 GB डेटा और 100 SMS दिए जाते थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें