शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
इस महीने 10 हजार करोड़ रुपए के IPO लाएगी 10 बड़ी कंपनियां
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
इस महीने 10 हजार करोड़ रुपए के IPO लाएगी 10 बड़ी कंपनियां
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बाजार में दिसंबर में भी गहमागहमी बनी रही माह के दौरान 10 कंपनियों की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक का आईपीओ लाने की योजना है। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने बुधवार को यह कहा। फिलहाल स्टार हेल्थ, एलआईसी इंश्योरेंस और टेगा इंडस्ट्री के आईपीओ खुले हैं। इससे पहले पिछले महीने भी 10 कंपनियों ने सफलतापूर्वक अपना आईपीओ पेश किया था। 


जिन कंपनियों ने इस महीने अपने आईपीओ लाने की योजना बनाई है उसमें रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजी और आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड शामिल है।

रेडगेन यात्रा और आतिथ्य प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता है। जबकि आनंद राठी वेल्थ वित्तीय सेवा समूह आनंद राठी का हिस्सा है। रेडगेन की 1335 करोड़ रुपए की शुरुआती शेयर बिक्री 7-9 दिसंबर के दौरान सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेगी और आनंद राठी वेल्थ का 660 करोड रुपए का आईपीओ 2 दिसंबर को खुलेगा। 

इसके अलावा आईपीओ लाने जा रही कंपनियों में मेदांता ब्रांड के तहत अस्पतालों का संचालन और प्रबंधन करने वाली ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज और हेल्थियम मेडिकेट शामिल है। साथ ही मेट्रो ब्रांड, श्रीराम प्रॉपर्टीज, एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजी, श्री बजरंग पावर एंड स्पा और वीएलसीसी हेल्थ केयर भी दिसंबर में आईपीओ ला सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें