शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उछले अडानी ग्रुप के शेयर, 15 लाख करोड़ के पार पहुंचा ग्रुप का मार्केंट कैंप
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उछले अडानी ग्रुप के शेयर, 15 लाख करोड़ के पार पहुंचा ग्रुप का मार्केंट कैंप

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उछले अडानी ग्रुप के शेयर, 15 लाख करोड़ के पार पहुंचा ग्रुप का मार्केंट कैंप

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

मुंबई। अडानी-हिंडनबर्ग मामले में अडानी ग्रुप को सुप्रीम कोर्ट की राहत के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी तेजी देखी जा रही है। अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों में सबसे ज्यादा 10 फीसदी तेजी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में देखी गई। जबकि अडानी टोटल गैस में आठ फीसदी और एनडीटीवी में सात फीसदी तेजी दिखी । अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी विल्मर, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पावर के शेयरों में पांच से छह फीसदी तेजी आई है। 


इसी तरह अडानी पोर्ट्स में तीन फीसदी तक तेजी दिखी । इसके साथ ही अडानी ग्रुप का मार्केट कैंप 15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। आपको बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अडानी-हिंडनबर्ग मामले में फैसला सुनाते हुए सेबी की जांच में दखल देने से इनकार करते हुए अडानी ग्रुप को राहत दी थी।


सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को तीन महीने के भीतर जांच पूरी करने को कहा है। कोर्ट ने साथ ही कहा कि इस मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सेबी अपने आप में सक्षम एजेंसी है। कोर्ट ने कहा कि सेबी ने 22 में से 20 मामलों की जांच पूरी कर ली है। 

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत के साथ छेड़छाड़ समेत कई तरह के आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को खारिज किया था लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। एक समय तो ग्रुप का मार्केट कैप आधे से भी कम रह गया था लेकिन हाल में इसमें सुधार आया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें