N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट का जल्द ही टेलिविजन पर एक नया शो आने वाला है। प्रोमो के बाद शो काफी चर्चा में हैं। कंगना के कंट्रोवर्शियल शो लॉक अप का हाल ही में एक प्रोमो लॉन्च किया गया है, जिसमें फेमस कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी जेल के दूसरे कैदी के रूप में दिखाई दे रहे हैं। कल निशा रावल शो की पहली कंटेस्टेंट बन कर सामने आई थी। मुनव्वर के अलावा 15 और सेलिब्रिटीज इस गेम का हिस्सा बनने वाले हैं।
एकता कपूर ने शो 'लॉक अप' का एक प्रोमो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। प्रोमो वीडियो शेयर कर एकता ने लिखा है, "शो हुए हैं इनके कैंसिल, क्या चल पाएंगे लॉक अप में इनके प्लान्स?' बतादें कि शो 27 फरवरी से ऑन एयर होने जा रहा है और इसकी पहली कैदी निशा रावल बनी हैं।
शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, एकता कपूर ने अपनी प्रोग्रामिंग टीम से ऐसे लोगों को ही अप्रोच करने को कहा है, जिनकी पर्सनल लाइफ में कंट्रोवर्सी हुई। एकता का ऐसा करने का कारण सिर्फ यह है कि शो में भी वे ढेर सारी कंट्रोवर्सी क्रिएट करें और OTT प्लेटफार्म की दुनिया में भूकंप आ जाए। अब तक मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे, यूटूबर हर्ष बेनीवाल, राइटर चेतन भगत, टीवी एक्टर कुशाल टंडन, सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी, पर्ल वी पुरी जैसे पर्सनालिटीज को मेकर्स ने अप्रोच किया है अब आने वाला वक्त ही बताएगा की कि कौन-कौन बनने वाले है इसके कंटेस्टेंट।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

